Popup Image
Advertisement

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास सोया SSB जवान

बच्चों के सामने छाती पर पैर रखकर गला घोंटा, 12 साल की बेटी ने खोला राज

Advertisement

ग्वालियर। ग्वालियर में करवा चौथ मनाने जम्मू-कश्मीर से छुट्टी लेकर आए सशस्त्र सीमा बल (स्स्क्च) के जवान ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह रातभर पत्नी के शव के पास सोता रहा। सोमवार सुबह करीब 6 बजे शव कार में रखकर अपने पुश्तैनी गांव भिंड ले गया। वहां ससुराल वालों को फोन कर पत्नी की मौत हार्ट अटैक से होने की बात कही।

बेटी के शरीर पर चोट के निशान देखकर मायके पक्ष को शक हुआ। परिजन ने सवाल किए तो आरोपी ने सर्विस पिस्टल दिखाकर उन्हें धमकाया। उसने 12 साल की बेटी को भी चुप रहने की धमकी दी। हालांकि, बेटी ने चुपके से अपने मामा को पूरी घटना बता दी। इसके बाद हत्या का मामला सामने आया। आरोपी गांव से फरार है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, भिंड के छौंदा गांव का रहने वाला ज्ञान सिंह स्स्क्च में सिपाही है। उसकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में है। वह 27 अक्टूबर को करवा चौथ मनाने छुट्टी लेकर ग्वालियर आया था। यहां मुरार के खुरैरी इलाके में किराए के मकान में रहता था। रविवार को उसके पिता इलाज कराने भिंड से ग्वालियर आए थे।

इलाज के बाद पत्नी रिंकी जाटव ने ससुर को वापस भिंड छोडऩे के लिए कहा। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। ज्ञान सिंह पिता को भिंड छोड़कर रविवार रात घर लौटा। उस समय रिंकी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इस पर ज्ञानसिंह को शक हुआ। उसने पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए और विवाद शुरू कर दिया। सोमवार सुबह करीब 6 बजे ज्ञानसिंह पत्नी का शव कार में रखकर अपने गांव छौंदा पहुंचा।

Advertisement

वहां उसने रिंकी के मायके भीरमपुरा में रहने वाले साले सचिन जाटव को फोन किया। उसने बताया कि रिंकी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे। रिंकी के शरीर पर चोट के निशान और घुटनों पर गंभीर चोट देखकर उन्हें शक हुआ। परिजनों ने सवाल किए तो आरोपी ने कथित तौर पर सर्विस पिस्टल दिखाकर उन्हें धमकाया।

बेटी ने मामा को चुपके से बताई घटना
आरोप है कि ज्ञानसिंह ने बेटी प्रियांशी को भी किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बावजूद उसने चुपके से अपने मामा सचिन को पूरी घटना बता दी।
बेटी ने बताया कि मां मोबाइल पर बात कर रही थीं। तभी पिता घर आए और शक के चलते उनकी हत्या कर दी। बेटी के बयान और रिंकी के शरीर पर चोट के निशान सामने आने के बाद मामला हत्या का निकला। खुद को घिरता देख आरोपी गांव से फरार हो गया।

परिजन शव लेकर मुरार थाने पहुंचे

भिंड में दिनभर हंगामे के बाद स्थानीय पुलिस की सलाह पर परिजन सोमवार देर रात रिंकी का शव कार से ग्वालियर लेकर आए। वे मुरार थाने पहुंचे। पुलिस ने शव डेड हाउस में रखवा दिया है। मंगलवार को फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपी की तलाश की जा रही है।

मुरार थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ बगोली ने बताया कि खुरैरी में एक युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की है। वह शव भिंड ले गया और हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही। नाबालिग बेटी ने घटना का खुलासा किया है। पुलिस चश्मदीदों के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।

बच्चों के सामने जमीन परपटका, गला घोंटा

आरोप है कि विवाद बढऩे पर ज्ञानसिंह ने रिंकी को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसकी छाती पर पैर रखकर गला घोंट दिया। उस समय 14 साल का बेटा दीपू और 12 साल की बेटी प्रियांशी घर में मौजूद थे। दोनों ने घटना देखी। हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी का शव बेडरूम में रखा और रातभर उसी कमरे में सोता रहा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें