Advertisement

घटस्थापना के साथ चंपा षष्टी महोत्सव शुरू, प्रतियोगिता हुई

उज्जैन। श्री मल्हार मार्तण्ड मंदिर महाकाल घाटी पर घट स्थापना के साथ चम्पाषष्टी महोत्सव प्रारंभ हुआ। क्षत्रिय मराठा समाज द्वारा मनाए जाने वाले चंपा षष्टि महोत्सव में 24 नवंबर को सुबह घट स्थापना हुई। वहीं शाम को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Advertisement

प्रथम दिन सुबह 9 बजे घट स्थापना अध्यक्ष अशोक कदम, रेखा कदम, सचिव महेश पवार, चेतना कडेकर, सुभाष शिंदे, रंजीत राव सपकाले, अनुराधा शिंदे, प्रशांत शिंदे, आशीष कड़ेकर, यशवंत राव चव्हाण, अर्चना चव्हाण की उपस्थिति में हुई। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसकी प्रभारी कामिनी मोरे, अंजू गुंजाल रही। छह दिवसीय चंपा षष्टी उत्सव 29 नवंबर तक मनाया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें