Advertisement

चामुंडा माता मंदिर पर विद्युत सज्जा के साथ एक हजार दीपक जलाएंगे

उज्जैन। श्री महाकाल लोक के लोकार्पण समारोह को श्री मां छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर भक्त समिति भव्य रुप से मनाएगी। चामुंडा माता मंदिर चौराहा पर लाइट डेकोरेशन एवं मंदिर के आसपास 1000 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाएगी साथ ही भक्त समिति भोजनशाला के माध्यम से खिचड़ी प्रसाद का वितरण करेगी।

Advertisement

पं. शरद चौबे एवं पं. सुनील चौबे ने बताया कि महाकाल लोकार्पण समारोह को समिति पूरे दिन भव्य रुप से मनाएगी। भक्त समिति के सदस्य कमल ठाकुर, श्याम धनवानी, रमेश टेमनिया, निखिल चौबे, पं. वेदांत चौबे, रविंद्र शर्मा, राजेंद्र शाह, सुरेश सूर्यवंशी, विशाल सिनोरिया आदि सेवा प्रदान करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें