Advertisement

चारों धाम में गैर सनातनियों की अब एंट्री नहीं होगी

बद्री-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष बोले- मोबाइल भी बैन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

देहरादून। बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम व्यवस्था पर कहा कि चार धाम में गैर सनातनियों की एंट्री अब नहीं होगी। मंदिरों के 70 मीटर दायरे में मोबाइल भी बैन रहेगा। द्विवेदी सोमवार को देहरादून में एक कॉनक्लेव को संबोधित कर रहे थे। द्विवेदी ने बताया कि चारधाम सनातनियों का है और यहां उन्हीं को आना चाहिए। पर देखने में यह आ रहा है कि अन्य समुदाय और धर्मों के लोग भी यहां आकर पर्यावरण को प्रभावित कर रहे हैं।

यह प्रभाव दो तरह से पड़ रहा है। हमारे धार्मिक स्थलों पर प्राकृतिक पर्यावरण तो दूषित हो ही रहा है, सांस्कृतिक प्रदूषण भी बढ़ रहा है। यू ट्यूबर्स मंदिरों के आसपास घंटों रीलें बनाते हैं इससे तीर्थयात्रियों को परेशानी होती है। स्थानीय रहवासी भी दिक्कत में आते हैं। ऐसे लोगों को रोकने के लिए ही चारधाम के आसपास गैर सनातनियों की एंट्री पर पाबंदी लगाई जा रही है। मोबाइल भी इसीलिए बैन किया जा रहा है। कॉनक्लेव में सेब उत्पादन और बागवानी की संभावनाओं का भी जिक्र हुआ।

Advertisement

Related Articles

Write a review