Advertisement

चिपचिपे बालों के लिए ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

हमारी खूबसूरती सिर्फ चेहरे तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बालों पर भी निर्भर करती है। उन्हीं की सुंदरता को बढ़ाने के लिए हम न जाने कितने हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन सब के बावजूद भी हमें वैसा रिजल्ट नहीं मिलता है, जैसा हम चाहते हैं। खासकर गर्मी के इस मौसम में उन लोगों को और भी ज्यादा परेशानी होता है जिनके बाल ऑयली होती हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

ऐसे में अगर आप भी अपने तैलीय बालों से परेशान हैं तो हमारे बताएं इस नुस्खे को जरूर ट्राई करें। भला जब आप घर पर ही बड़ी आसानी से अपने बालों की देखरेख कर सकते हैं तो फिर मार्केट के केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल क्यों करना! तो आइए बिना देर किए जानते हैं हेयर मास्क बनाने का तरीका।

मुल्तानी मिट्टी से ऐसे बनाएं हेयर मास्क

Advertisement

आपने मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने के लाभ के बारे में तो सुना होगा, लेकिन उससे भी ज्यादा फायदेमंद ये बालों के लिए होती है। जिस तरह ये चेहरे से तेल हटाने और गंदगी को साफ करने में मदद करती है उसी तरह स्कैल्प पर जमने वाले तेल को भी साफ करने काम करीत है। अगर आपके बाल भी हर दूसरे दिन ऑयली हो जाते हैं तो ये हेयर मास्क खास आपके लिए है।

सामग्री
मुल्तानी मिट्टी- 4 चम्मच
रीठा पाउडर- रीठा पाउडर
दही- 3 चम्मच
गुलाब जल- 2 चम्मच
पानी- जरूरत अनुसार

Advertisement

ऐसे बनाएं हेयर मास्क

सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें मुल्तानी मिट्टी, पानी और गुलाब जल मिक्स कर दें और फिर इन्हें लगभग 1 घंटे तक पानी में भिगोकर रख दें।
समय पूरा होने के बाद इसमें रीठा और दही डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
लीजिए तैयार है आपके ऑयली बालों के लिए घर पर बना हेयर मास्क।
अब आप इसे अपने बालों पर लगाएं और लगभग 25-30 मिनिट तक रहने दें।
समय पूरा होने के बाद बालों को धो लें।

Related Articles

Write a review