Advertisement

छत की चद्दर मोड़कर सोने के जेवर चोरी…

इंदौर शादी में शामिल होने गया था परिवार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:दुर्गा कालोनी स्थित सूने मकान की छत की चद्दर मोड़कर अज्ञात बदमाशों ने सोने के जेवर चोरी कर लिये जिसकी रिपोर्ट चिमनगंज थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि समीर पिता मो. साबिर मंसूरी निवासी दुर्गा कालोनी 25 नवंबर की सुबह 9 बजे परिवार के साथ इंदौर में रिश्तेदार की शादि में शामिल होने गया था।

वहां से रात 8.30 बजे घर लौटा और ताला खोलकर देखा तो पाया कि छत में लगी च्दर मुड़ी हुई थी। अलमारी में रखे सोने के टाप्स, दो पेंडल, कान की झुमकी और नगदी रुपये अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गये। समीर ने थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Advertisement

जमाई ने सास के घर से चुराए थे 3 लाख के जेेवर

सांदीपनि नगर में रहने वाली महिला के घर से अज्ञात व्यक्ति ने 3 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिये। चिमनगंज थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर महिला के जमाई को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि निर्मलादेवी सोलंकी निवासी सांदीपनि नगर के घर से अज्ञात व्यक्ति ने एक माह पहले तीन लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी कर लिये थे जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच के बाद निर्मला देवी के जमाई नवीन निवासी रतलाम को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किये जेवर जब्त किये हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें