Advertisement

जम्मू टेक्निकल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला

जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट में बीती रात 2 बजे धमाकों की आवाज सुनवाई दी। तत्काल जम्मू पुलिस के आला अधिकारी और अन्य एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Advertisement

अब तक की जांच के मुताबिक, ड्रोन से दो धमाकों को अंजाम दिया गया, जिनमें दो लोग घायल भी हुए हैं। तकनीकी हवाई अड्डे की इमारत का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

एक इमारत की छत में छेद हो गया है। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि यह ड्रोन हमला था। मौके से खाली खोखा भी बरामद किया गया है। इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना के बारे में वाइस एयर चीफ एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से बात की। एयर मार्शल विक्रम सिंह स्थिति का जायजा लेने जम्मू पहुंच रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें