जानी मास्टर को नहीं मिलेगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड

नाबालिग असिस्टेंट से रेप के आरोपी शेख जानी बाशा से बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड छीन लिया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
जानी मास्टर के नाम से मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा को यह अवॉर्ड साल 2022 में रिलीज हुई धनुष की फिल्म ‘तिरुचित्रम्बालम’ के गाने ‘मेघम करुकथा’ का डांस कोरियोग्राफ करने के लिए दिया गया था। इस गाने को जानी ने सतीश कृष्णनन के साथ मिलकर कोरियोग्राफ किया था।जानी को स्त्री-2 के गाने आई नहीं और पुष्पा के गाने श्रीवल्ली से फेम मिला था।
Advertisement









