जेईई मेन का सेकंड सेशन अप्रैल में, इस बार रेकॉर्ड 10.90 लाख रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली। जेईई मेन के दूसरे सेशन की परीक्षा के लिए भी रेकॉर्ड रजिस्ट्रेशन हुए है। 2-9 अप्रैल के बीच होने वाली परीक्षा के लिए 10.90 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है और इसमें से करीब 78 प्रतिशत कॉमन कैंडिडेट्स है यानी ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने जनवरी 2026 में हुई पहले सेशन की परीक्षा भी दी थी और अब अप्रैल में होने वाली परीक्षा के लिए भी आवेदन किया है। केवल दूसरे सेशन में आवेदन करने वाले नए कैंडिडेट्स की संख्या 22त्न है, जो करीब 2.37 लाख है। पहले सेशन की परीक्षा के लिए 13.55 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे, जिसमें से 13.04 लाख ने एग्जाम दिया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के एक अधिकारी ने कहा, कि जो विद्यार्थी दोनों परीक्षा में शामिल होंगे, उनके बेस्ट स्कोर के आधार पर रैंकिंग जारी की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
नीट (यूजी) में आवेदन के लिए कुछ दिन बचे
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी)- 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अब आखिरी कुछ दिन बचे है। एमबीबीएस बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस), आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाला यह एग्जाम 3 मई को होगी, जिसके लिए 8 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है।
यूके की 3 यूनिवर्सिटी के कैंपस को मंजूरी
नई दिल्ली। शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण मिशन पर तेजी से काम कर रहा शिक्षा मंत्रालय और विदेशी संस्थानों के बीच लगातार बातचीत चल रही है। अभी तक 19 विदेशी यूनिवर्सिटीज को अपना कैंपस शुरू करने की इजाजत मिल चुकी है, जिसमें से 3 कैंपस शुरू भी हो गए हैं। दिल्ली में ‘स्टडी इन इंडिया’ Edu– डिप्लोमैटिक कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन हुआ। शिक्षा मंत्रालय की इस पहल में 50 से अधिक देशों के राजदूत, उच्चायुक्त, विभिन्न दूतावासों के प्रतिनिधि और मंत्रालय के अधिकारी एक साथ जुटे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कॉन्क्लेव में कहा कि भारत क्वॉलिटी, इनोवेशन और अफोर्डेबिलिटी को साथ लेकर चल रहा है और इसी कारण शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में भी बड़ी उम्मीद बना हुआ है।









