Advertisement

 टी-20 वर्ल्ड कप :साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 4 रन से हरया

साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश पर 4 रन की रोमांचक जीत हासिल की है। अफ्रीकी टीम ने बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार चौथे मैच में हराया है, दोनों के बीच अब तक 4 मैच ही खेले गए हैं।

Advertisement

नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 113 रन बनाए। 114 रन चेज कर रही बांग्लादेशी टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी।

लेग स्पिनर केशव महाराज इस जीत के हीरो रहे। उन्होंने आखिरी ओवर में 11 रन डिफेंड किए। महाराज ने इस ओवर में 2 विकेट भी लिए। उन्होंने कुल 3 विकेट लिए। हेनरिक क्लासन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 44 बॉल पर 46 रनों की पारी खेली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें