Popup Image

IPL 2027 से पहले बड़ा उलटफेर! मुंबई के स्टार ने छोड़ी टीम

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा खिलाड़ियों का ट्रेड हुआ है। इस डील के तहत मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान हार्दिक पंड्या अब पंजाब किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे। वहीं, पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बन गए हैं। इस ट्रेड में दोनों खिलाड़ियों की फीस 18-18 करोड़ रुपये तय की गई है। हार्दिक की फीस में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आईपीएल के अगले सीजन में दोनों खिलाड़ियों की नई टीमों पर सभी की नजरें रहेंगी।

Advertisement

हार्दिक पंड्या ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ

हार्दिक पंड्या लंबे समय से मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए थे। उन्होंने 2015 में इस फ्रेंचाइजी के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। वह 2015 से 2021 तक लगातार मुंबई की टीम में रहे। इसके बाद 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए खेले। 2024 में उनकी मुंबई इंडियंस में वापसी हुई और 2026 तक उन्होंने इसी टीम का प्रतिनिधित्व किया। अब आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक ने एक बार फिर टीम बदल ली है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उनकी फीस 16.35 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 18 करोड़ रुपये कर दी गई है।

Advertisement

IPL 2027 Trade: मुंबई इंडियंस को अलविदा कहेंगे हार्दिक पंड्या? KKR या CSK  किस टीम में होगी एंट्री! मिल गया जवाब - Mumbai Indians might not trade Hardik  Pandya with KKR and

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन कैसा रहा?

Advertisement

हार्दिक पंड्या को 2024 में गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में वापस लाया गया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रोहित शर्मा की जगह टीम की कप्तानी सौंपी थी। हालांकि, कप्तान के तौर पर उनका सफर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अंक तालिका में आखिरी स्थान मिला था। 2025 में टीम ने वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन 2026 में एक बार फिर टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा और उसे नौवें स्थान पर रहना पड़ा।

इससे पहले हार्दिक ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए अच्छा रिकॉर्ड बनाया था। उनकी अगुवाई में गुजरात ने 31 मुकाबलों में 22 जीत दर्ज की थीं, जबकि 9 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

अर्शदीप सिंह पहली बार बदलेंगे IPL टीम

पंजाब किंग्स के लिए लंबे समय से खेल रहे तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी अब नई टीम के साथ दिखाई देंगे। 2019 में आईपीएल डेब्यू करने वाले अर्शदीप ने अब तक पंजाब किंग्स के लिए ही खेला है। उन्होंने आईपीएल में 96 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 111 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी गेंदबाजी में डेथ ओवरों के दौरान विकेट लेने की क्षमता टीम के लिए काफी अहम रही है। अब मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। इस ट्रेड के बाद अर्शदीप की फीस 18 करोड़ रुपये ही रहेगी। मुंबई को उम्मीद होगी कि उनकी तेज गेंदबाजी से टीम को अगले सीजन में मजबूती मिलेगी।

अर्शदीप सिंह ने IPL में रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए खास रिकॉर्ड बनाने  वाले बने पहले प्लेयर - India TV Hindi

IPL 2027 में दोनों खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह दोनों ही भारतीय क्रिकेट के बड़े नाम हैं। एक तरफ हार्दिक अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से पंजाब किंग्स को मजबूती दे सकते हैं, वहीं अर्शदीप की तेज गेंदबाजी मुंबई इंडियंस के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस ट्रेड के बाद आईपीएल 2027 में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा। खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ी नई टीमों के साथ अपने खेल को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़े: सहवाग के बेटे ने संभाली भारत की नैया, यूएई के खिलाफ जमाया शतक

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें