टूट गई नदीम-श्रवण की जोड़ी, म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण राठौड़ का कोरोना से निधन

संगीत की दुनिया में मशहूर नदीम-श्रवण की जोड़ी टूट गई. गुरुवार को म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण राठौड़ का मुंबई के एसएल रहेजा अस्पताल में निधन हो गया. वह कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
उन्हें कई चिकित्सीय समस्याएं भी थीं और वह वेंटिलेटर पर थे. रहेजा अस्पताल की डॉ कीर्ति भूषण ने इस खबर की पुष्टि की और बताया कि श्रवण राठौड़ का कोरोना के चलते मल्टीऑर्गन फेल्योर होने से निधन हो गया.
Advertisement









