Popup Image
Advertisement

ट्विशा शर्मा की मौत ने उठाए सवाल, बेटियों को क्या सिखाना है जरूरी?

नोएडा की 31 साल की ट्विशा शर्मा की भोपाल में अपनी ससुराल में हुई मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। उनके मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर लंबे समय से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना तथा दहेज के लिए परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्विशा करीब दो महीने की गर्भवती थीं और 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने पति के घर पर उन्हें फंदे से लटका हुआ पाया गया।

Advertisement

दिसंबर 2025 में ट्विशा ने भोपाल के वकील समर्थ सिंह से शादी की थी जो रिटायर्ड सेशन जज गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। दोनों की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी।

पिता ने किए चौंकाने वाले खुलासे

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने बेटी की मौत के बाद कई हैरान करने वाली बातें सामने रखी हैं। उन्होंने बताया कि हनीमून के दौरान ही समर्थ ने ट्विशा के साथ बदतमीजी की थी और गुस्से में उसे धक्का दे दिया था। इस घटना से ट्विशा को गहरा सदमा लगा लेकिन उसने सोचा कि रिश्ते को थोड़ा वक्त दिया जाना चाहिए।

Advertisement

वह अंदर से बेहद परेशान थी और पिता से यह भी कह चुकी थी कि वह घर वापस आना चाहती है। लेकिन वह अपनी शादी को बचाने की हर मुमकिन कोशिश कर रही थी। पिता ने दर्द भरे शब्दों में कहा कि हिंदू परंपरा में बेटियां अपनी शादी और सुहाग बचाने के लिए बहुत कुछ बर्दाश्त कर लेती हैं और ट्विशा भी यही कर रही थी। वह एक झटके में अपनी शादी तोड़ना नहीं चाहती थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें