डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 30 लाख की ठगी

ग्वालियर। ग्वालियर राज्य साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट और टेलीग्राम ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को स्नद्गस्रश्व3 और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अधिकारी बताकर लोगों को डराते थे और उनसे लाखों रुपए वसूलते थे।
Advertisement
फरियादी हर्षित द्विवेदी ने बताया कि उन्हें आरोपियों ने कॉल कर बताया कि उनके पार्सल में ड्रग्स और अवैध सामग्री मिली है। इसके बाद कॉल को कथित नारकोटिक्स अधिकारी के पास ट्रांसफर किया गया। यहां “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर “पुलिस क्लियरेंस” के नाम पर 30 लाख 25 हजार 719 रुपए ट्रांसफर करा लिए गए। शिकायत के बाद पुलिस ने सौरभ कुमार (24) निवासी लखीमपुर खीरी और राजेश कुमार (27) को गिरफ्तार किया है।
Advertisement








