डॉ. जोशी राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित

उज्जैन। वर्थी वैलनेस फाउंडेशन द्वारा राज्य आनंद संस्थान के जिला समन्वयक डॉ. प्रवीण जोशी को उनकी पुस्तक गांधीजी का आध्यात्मिक मानवतावाद हेतु राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार प्रदान किया गया। फाउंडेशन की संस्थापक मानसी व सौम्या वाजपेयी ने बताया देशभर में 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस पर महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

Advertisement
Advertisement









