Advertisement

डॉ. शर्मा विधि विशेषज्ञों की समिति के सदस्य बने

उज्जैन। बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा भारतीय भाषाओं में विधिक शिक्षा के विकास और संवर्धन हेतु अभा स्तर की समिति का गठन किया गया है। यह समिति भारतीय भाषाओं में विधिक शिक्षा के अनुवाद एवं तकनीकी पहलुओं पर विचार विमर्श कर क्षेत्रीय भाषाओं में विधि की शिक्षा और उसके संवर्धन के लिए अंतिम निर्णय करेगी।

Advertisement

इस महत्वपूर्ण समिति में विक्रम विवि के पूर्व विधि संकाय अध्यक्ष विधि विशेषज्ञ डॉ. सत्यनारायण शर्मा को भी सम्मिलित किया गया है। डॉ. शर्मा को इस समिति में सम्मिलित किए जाने अशोक कडेल एवं कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार पांडे ने मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। यह जानकारी डॉ. जफर महमूद ने दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें