Advertisement

तालिबान के कब्जे के बाद काबुल एयरपोर्ट पर बिना लगेज के भागते दिखे हजारों लोग

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर तालिबान ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। तालिबान ने दावा किया है कि आरजकता रोकने के लिए वह काबुल में घुसा है। इधर, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़ चुके हैं। इसके अलावा कई और सांसद भी देश छोड़कर जा चुके हैं। वहीं,  तालिबान विद्रोहियों के डर से आम नागरिक भी अफगान छोड़ रहे हैं, काबुल एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। कई देशों के अधिकारी भी काबुल एयरपोर्ट से रवाना हो रहे हैं।

Advertisement

हालात बिगड़ने की वजह से लोग यहां से पलायन कर रहे हैं। काबुल एयरपोर्ट पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। एयरपोर्ट पर किसी बस स्टेशन की तरह भीड़ हो रही है। लोगों को जहां जगह मिल रही है, वे चढ़ रहे हैं। कई लोग बिना लगेज लिए ही भाग रहे हैं।

Advertisement

काबुल में अफरातफरी का माहौल है। देश छोड़कर जाने के लिए लोग जल्दीबाजी में बैंकों से पैसा निकाल रहे हैं। कई लोग वीजा बनवाने के लिए अपने-अपने देशों की एम्बेसी के चक्कर काट रहे हैं। रविवार को काबुल के बैंकों और एम्बेसीज के आगे लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।

रविवार को तालिबान ने राष्ट्रपति भवन (अर्ग) पर भी कब्जा कर लिया। तालिबानियों ने राष्ट्रपति भवन से बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘सभी लोगों के जान-माल की रक्षा की जाएगी। अगले कुछ दिनों में सब नियंत्रित कर लिया जाएगा। हमने सोचा नहीं था कि इतनी आसानी से और इतनी जल्दी जीत मिलेगी। अगले कुछ दिनों में सभी चीजें सामान्य हो जाएंगी।’

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें