Popup Image
Advertisement

दर्दनाक हादसा,ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत,

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो महिला समेत पांच लोगों की मौत,

Advertisement

यूपी के फतेहपुर स्थित हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा के पास सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें ट्रक और आल्टो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दो महिला समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई है।

घटना से लोगों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में कार सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सामने से आ रहे ट्रक में टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मौके पर डीएम श्रुति, एसपी उदय शंकर सिंह पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी जांच को पहुंची।

Advertisement

पुलिस मौके पर पहुंचे। कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताय कि ट्रक थाने में खड़ा कराया गया है। ट्रक अपने साइड था। हादसा ओवरटेक करने में होना सामने आया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थ कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें