Advertisement

दिल्ली में 18+ का वैक्सीनेशन बंद

दिल्ली सरकार ने रविवार से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन बंद कर दिया है। केजरीवाल सरकार ने इसकी वजह वैक्सीन की कमी को बताया है। शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर वैक्सीन की कमी के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री को चिट्‌ठी लिखकर वैक्सीन प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए 4 सलाह दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए जो वैक्सीन भेजी थीं, वो खत्म हो गई हैं। इसलिए शनिवार को कुछ ही सेंटर पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। ये स्टॉक भी शाम तक खत्म हो जाएगा। कल से पूरे राज्य में युवाओं का वैक्सीनेशन बंद करना पड़ेगा। केंद्र को लिखकर हमने और वैक्सीन मांगी हैं। जैसे ही मिलेंगी, हम वैक्सीनेशन शुरू कर देंगे।’

Advertisement

Related Articles

Write a review