दिवाली में भूलकर भी किसी को Gift ना दें ये चीजें

By AV NEWS

दीपों का त्योहार दीपावली भारत और हिंदू धर्म के लोगों का एक खास त्योहार है। इस दिन समूचे भारत में आपको हर तरफ सिर्फ प्रकाश ही प्रकाश देखने को मिलता है। इस त्योहार की सबसे खास बात यह है कि इस दिन साल की सबसे काली रात यानी कार्तिक मास की अमावस्या होती है। हर साल दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को ही पड़ती है।

पुराणों के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी की उत्तपत्ति हुई थी। इसलिए इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। कथाओं के अनुसार माता लक्ष्मी के साथ उनकी जुड़वा बहन मां अलक्ष्मी भी उत्पन्न हुईं थी। ऐसा माना जाता है कि जहां माता अलक्ष्मी रहती हैं वहां माता लक्ष्मी नहीं रहती हैं और जहां माता लक्ष्मी रहती हैं वहां माता अलक्ष्मी नहीं रहती हैं।

दीपावली के दिन आधी रात यानी 12 बजे घर में झाड़ू से साफ-सफाई की जाती है और सारे कूड़े को घर की दक्षिण दिशा की ओर फेंक दिया जाता है। यह करते वक्त हमें वहां एक दीपक भी जलाना होता है और कहना होता है कि देवी अलक्ष्मी जाओ-जाओ, माता लक्ष्मी आओ-आओ। यह करने से घर की दरिद्रता दूर होती है।

दीपावली के दिन किए जाने वाले खास उपाय

दीपावली के शुभ दिन पर किसी गरीब को कंबल का दान करें इससे आपके जीवन से शनि और राहू दोनो ग्रहों का दोष दूर हो जाएगा।

दीपावली के दिन पूजा से पहले माता लक्ष्मी के चरणों मे एक हल्दी की गांठ चढ़ाए अगर हल्दी की गांठ न मिले तो एक हल्दी की पुड़िया चढ़ा दें। पूजा के बाद इस पुड़िया को अपने पर्स में रख लें, इससे आपका पर्स कभी भी खाली नहीं रहेगा और आपके खर्चों में भी कमी आएगी।

दीपावली के दिन किसी किन्नर को दान करे और उनसे उनकी खुशी से एक का सिक्का मांग लें और उसे अपने तिजोरी में रखें। इससे आप के घर कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

दीपावली के दिन भगवान कुबेर की जरूर पूजा करनी चाहिए। इस दिन भगवान कुबेर के इस मंत्र ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये॥ धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥ का 108 बार उच्चारण करना चाहिए।

इस दिन लक्ष्मी पूजा के समय दक्षिणावर्ती शंख की भी पूजा करनी चाहिए। इससे आपके घर में सदैव माता लक्ष्मी का आशिर्वाद बना रहता है।

दीपावली के दिन पीपल के वृक्ष को जल देना चाहिए इससे आपके कुंडली से शनि का दोष तथा काल शर्प दोष समाप्त हो जाता है।

अगर आप किसी भयंकर परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको दीपावली के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे एक स्फटिक के शिवलिंग की स्थापना करनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से आपके जीवन की बड़ी से बड़ी समस्या भी समापप्त हो जाएगी।

दीपावली के दिन अगर आपको अपना धन बढ़ाना है तो अपने तिजोरी में एक लाल कपड़ा बिछाएं और लक्ष्मी जी का एक ऐसा चित्र चिपकाएं जिसमें वह भगवान विष्णू के चरणों में बैठी हैं।

अपने तिजोरी में एक स्फटिक का श्री यंत्र लाल कपड़े में लपेट कर रखें इससे आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

दिवाली में किन चीजों को गिफ्ट नहीं करना चाहिए (What Not to Gift in Diwali):

दीपावली के दिन कभी भी माता लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति किसी को गिफ्ट नहीं करनी चाहिए।

सोना, चांदी, तांबा, पीतल, कांसा से बनी वस्तुएं कभी भी दीपावली के दिन किसी को दान या गिफ्ट नहीं करनी चाहिए।

दीपावली के दिन रेशम कपड़े कभी भी किसी को गिफ्ट न करें।

दीपावली के दिन कभी भी स्टील और लोहे का सामान न खुद के लिए खरीदें ना दूसरों को गिफ्ट करें।

दीपावली के दिन भूल कर भी नमक, दूध, दही किसी को दान न करें।

दीपावली के शुभ दिन पर कोई भी काली चीज न खरीदें न ही किसी को दें।

दीपावली पर ना तो कभी किसी को कोई भी नुकीली चीज गिफ्ट करें और ना ही इस दिन किसी को घड़ी गिफ्ट में दें। ऊपर दी गई सभी चीजें दिवाली पर गिफ्ट करना अशुभ और अनुचित माना जाता है।

Share This Article