Advertisement

देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए 41649 नए केस

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर बरकरार है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 41 हजार 649 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 593 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक इस जानलेवा बीमारी से 4 लाख 23 हजार 810 लोगों की मौत हो चुकी है. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकडों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 37 हजार 291 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 7 लाख 81 हजार 263 हो गई हैं. वहीं अब देश में एक्टिव केस घटकर 4 लाख 8 हजार 920 हो गए हैं. यानि अब देश में इतने लोगों का इलाज चल रहा है. देश में अब तक कोरोना के 3 करोड़ 16 लाख 13 हदार 993 मामले सामने आ चुके हैं.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें