Advertisement

नानाखेड़ा स्टेडियम में होगा रावण दहन, स्थल का किया भूमिपूजन

उज्जैन। 6 अक्टूबर बासी दशहरा पर नानाखेड़ा दशहरा महोत्सव समिति द्वारा नानाखेड़ा स्टेडियम में रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। समिति संयोजक अभिषेकसिंह सिसौदिया ने बताया कि नानाखेड़ा स्टेडियम में होने जा रहे दशहरा महोत्सव रावण दहन हेतु भूमिपूजन बुधवार को किया गया।

Advertisement

अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर शैलेषानंद गिरी, निगम सभापति कलावती यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, महाकाल मंदिर पुजारी दिनेश पुजारी थे। भूमिपूजन अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रकाश रघुवंशी, अरूण वर्मा, गोपाल यादव, तरूण धवन, राजू द्रोणावत, दीपक मेहरा, उमेश परमार, अभिषेक सागले, प्रशांत द्रोणावत आदि मौजूद रहे। संचालन महेन्द्र कटियार ने किया एवं आभार तरूण धवन ने माना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें