Advertisement

नीलगंगा सरोवर पर श्राद्ध पक्ष में नि:शुल्क तर्पण

Advertisement

उज्जैन। सामाजिक संस्था तेरा तुझको अर्पण सेवा संस्थान द्वारा नीलगंगा सरोवर पर श्राद्ध पक्ष में नि:शुल्क तर्पण का आयोजन किया जा रहा है। स्कंद पुराण में भी इस सरोवर पर पितृपक्ष में श्राद्ध करने का विशेष महत्व बताया है। तर्पण कार्यक्रम का यह तीसरा वर्ष है।

नीलगंगा सरोवर पर प्रात: 8 बजे से पूर्वजों के निमित्त तर्पण की धार्मिक प्रक्रिया प्रारंभ की जाती है। जिसमें विद्वान पंडितों द्वारा संकल्प करवाकर तर्पण करवाया जाता है। यह जानकारी दिलीप शर्मा, मुकेश खंडेलवाल ने दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें