पत्नी से वीडियो कॉल, फिर कॉन्स्टेबल ने गोली मारी, मौत

ग्वालियर। ग्वालियर में ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना सुबह 5 बजे एसएएफ की सेकंड बटालियन के गेट की है। उसकी ड्यूटी क्वॉर्टर गार्ड पर संतरी पहरे पर थी। गोली की आवाज सुनकर साथी पहुंचे तो कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी घायल हालत में कुर्सी पर बैठा था। सीने से खून निकल रहा था। पास ही उसकी सर्विस राइफल पड़ी हुई थी। साथियों ने फौरन अफसरों को सूचना दी और उसे अस्पताल ले गए।

जवानों के मुताबिक गोली चलने से पहले वह वीडियो कॉल पर अपने परिवार से बात कर रहा था। वीडियो कॉल पर था, तभी फायरिंग की आवाज आई छतरपुर नौगांव निवासी एसएएफ कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी (40) की ड्यूटी सेकंड बटालियन के गेट पर थी। उसकी ड्यूटी रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक थी। सुबह करीब 5 बजे वह अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, तभी गोली चलने की आवाज आई। पुलिसकर्मी पहुंचे तो वह घायल पड़ा था और पास ही उसकी गन पड़ी थी।
सीने में गोली लगी थी। पुलिस जांच में पता चला कि कुलदीप के साथ ही चार अन्य जवान भी ड्यूटी पर थे। सभी अलग-अलग जगह तैनात थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे कमांडर चेक करने के लिए आया था, उस समय कुलदीप वीडियो कॉल पर परिवार से बातचीत कर रहा था। कुलदीप 2005 में एसएएफ में भर्ती हुए थे। दतिया, शिवपुरी, ग्वालियर में पदस्थ रह चुके हैं। 17 साल पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी प्रियंका अनुरागी, बेटा वीर (16), बेटी अनाया (15) हैं।









