फराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनी फिल्म फराज का ट्रेलर 16 जनवरी को रिलीज हो चुका है। फिल्म के जरिए रणबीर और करीना कपूर के कजिन जहान कपूर बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिया तैयार हैं। जहान दिवंगत एक्टर शशि कपूर के पोते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हंसल मेहता की ये फिल्म 2016 को ढाका में हुए आतंकी हमले की कहानी है। जिसमें आतंकियों ने ढाका के एक कैफे में कई मासूमों को मौत के घाट उतार दिया था। इस दौरान एक युवा आतंकियों का सामना करने के लिए बेखौफ खड़ा हो जाता है, यह कहानी उसी लड़के पर आधारित है।
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म एक बांग्लादेशी युवा फराज की कहानी है। इसमें दिखाया कि आखिर किसी तरह फराज आतंकवादियों से सबको बचाता है और जिहादियों से लड़ता है। बता दें कि हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनी है फिल्म 3 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जहान कपूर ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- फराज का रोल प्ले करने के लिए बेहद खुश हूं ‘यह एक लड़के की अनकही कहानी जो इंसानियत के साथ नफरत और आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है।’









