बच्‍चों की इम्‍यूनिटी बढ़ानी है, तो रोज खिलाएं ये चीजें

By AV NEWS

बड़ों की तुलना में बच्‍चों की इम्‍यूनिटी थोड़ी कमजोर होती है। इसलिए वो जल्‍दी इंफेक्‍शन या बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। बदलते मौसम का असर तो बच्‍चों की सेहत पर और भी भारी पड़ता है।

बच्चे जब बीमार पड़ते हैं तो उन्हें इम्यूनिटी की और भी ज्यादा आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में माता-पिता परेशान हो जाते हैं कि उन्हें ऐसी कौन सी चीजों का सेवन करवाएं. जिसे वह आसानी से खा लें।

तो चलिए आपको कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जिन्हें आप बच्चे की डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सिट्रस फ्रूट्स खिलाएं

सिट्रस फ्रूट्स विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए आप उन्हें सिट्रस फ्रूट्स खिला सकते हैं। इनमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम, पोटौशियम और विटामिन-बी व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है। अंगूर, नींबू, संतरा, अमरुद जैसे फल आप बच्चों को खिला सकते हैं।

दही खिलाएं

आप बच्चों को दही भी जरुर खिलाएं। इसमें प्रोबॉयोटिक्स पाया जाता है जो बच्चे के पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा दही गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को भी ठीक करने में मदद करता है। दही शरीर में मौजदू बैड बैक्टीरिया से लड़ने में भी मदद करता है। आप दही में नमक या फिर चीनी मिलाकर बच्चों को खिला सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाएं

आप बच्चों को हरी पत्तेदार सब्जियां खिला सकते हैं। इन सब्जियों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, आयरन, फोलेट जैसे भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं। यदि बच्चे इन सब्जियों को खाने में आनाकानी करते हैं तो आप उन्हें मेथी, गाजर, पालक इन सभी सब्जियों की स्वादिष्ट स्मूदी बनाकर खिला सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स खिलाएं

आप बच्चों को ड्राई फ्रूट्स खिला सकते हैं। इनमें जिंक, आयरन, विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व सांस से जुड़ी इन्फेक्शन को रोकने में मदद करते हैं। आप बच्चों के टिफिन में उन्हें ड्राई फ्रूट्स दे सकते हैं या फिर आप उन्हें ब्रेकफास्ट में ड्राई फ्रूट्स खिला सकते हैं।

नारियल पानी पिलाएं

नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स,विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपके शरीर को हाइड्रेटेड और नॉरिश करने में सहायता करते हैं। इसमें कैलोरी भी बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है। यह प्यास बुझाने और इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।]

शकरकंद खिलाएं

आप बच्चे को शकरकंद भी जरुर खिलाएं। इसमें विटामिन-ए कैरोटेनोएड्स की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो आपकी इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं। यह पेट की जलन कम करने में भी मदद करती है। इसमें बीटा कैरोटिन भी पाया जाता है, जो बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक होता है।

Share This Article