Advertisement

बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर पूरे विधि-विधान के साथ भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं. कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने पूरी भक्ति भावना के साथ ‘बद्री विशाल’ और ‘लक्ष्मी माता’ के जयकारे लगाए. इस शुभ अवसर पर सिर्फ देश से ही नहीं, बल्कि विदेश से भी श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचे हैं. कपाट खुलते ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता देखने को मिला, जो कि बहुत ही अद्भुत दृश्य रहा.

Advertisement

बद्रीनाथ धाम में जैसे ही कपाट खुले, पूरे मंदिर परिसर में ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारे गूंजने लगे. इस खास मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद रहे और इस पवित्र पल के साक्षी बने. भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने के लिए भक्तों में खास उत्साह देखने को मिला. कपाट खुलते ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं और लोग खुद को सौभाग्यशाली मानते नजर आए. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बद्रीनाथ धाम में उपस्थित रहे और उन्होंने भी पूजा-अर्चना की.

बद्रीनाथ मंदिर को इस बार बेहद खास तरीके से सजाया गया है. करीब 25 क्विंटल फूलों से पूरे धाम को भव्य रूप दिया गया है, जिससे मंदिर की सुंदरता और भी निखर गई है. खास बात यह है कि पहली बार फूलों की सजावट के जरिए ‘ओम लक्ष्मीपति नमो’ लिखा गया है. इसके साथ ही ‘जय श्री बद्री नारायण’ और ‘बैकुंठाय नमो’ जैसे पवित्र संदेश भी फूलों से उकेरे गए हैं, जो श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं.

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें