Popup Image
Advertisement

बाइक खड़ी करने की बात पर विवाद, पीटा

उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र स्थित भगत सिंह मार्ग पर रेस्टोरेंट के सामने बाइक खड़ी करने पर संचालक ने युवक से मारपीट कर दी। पुलिस ने रेस्टोंरेंट संचालक के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया भगतसिंह मार्ग पर मनीष रेस्टोंरेंट है। यहां सुबह जयसिंहपुरा के रहने वाले दिलीप पिता मदन सिंह ने बाइक खड़ी की थी। संचालक ने उसे रेस्टोंरेंट के सामने बाइक खड़ी करने से मना किया। इस बात पर बहस हो गई और रेस्टोरेंट संचालक मनीष ने युवक से मारपीट कर दी।

Advertisement

कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र स्थित पुरुषोत्तम सागर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया राकेश जाट पिता गिरधारी लाल जाट निवासी बकानिया घटिया रिश्तेदार से मिलने के लिए इंदिरानगर आए थे। यहां पुरुषोत्तम सागर के पास अज्ञात ने टक्कर मार दी।

Advertisement

बाइक सवार ने टक्कर मारी

उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र स्थित बडऩगर रोड़ पर चेकपोस्ट के पहले बाइक सवार ने एक अन्य बाइक सवार को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया सुनील पिता मानसिंह वासुनिया निवासी शंभुपुरा निवासी बदनावर किसी काम से शहर की तरफ आया था। वापस लौटते समय अज्ञात बाइक सवार ने उसकी बाइक को पीछे से टक्क्र मार दी। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें