Advertisement

बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक की मौत

10-12 लोगों के मारे जाने की खबर; 6 घायलों को रायपुर लाया गया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. बेमेतरा छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित एक बारूद फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। ब्लास्ट में 10 से 12 लोगों के मरने और कई के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं। घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री की है। फैक्ट्री में 800 से ज्यादा लोग काम करते हैं।

बताया जा रहा है कि सुबह 6 से 7 बजे के बीच हादसा हुआ है। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा है। रायपुर के मेहाकारा अस्पताल में 7 लोगों को लाया गया है, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं 6 लोगों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा रायपुर एम्स और नजदीकी अस्पताल में भी कई लोगों को भर्ती कराया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें