बेटे के जन्मदिन पर पिता की मौत

इंदौर। राजेंद्र नगर इलाके में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। उसके मासूम बच्चे का जन्मदिन था, वह जन्मदिन के बाद अपनी नानी को छोडऩे उनके घर जा रहा था। रास्ते में उस पर पेड़ गिर गया। राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार मृतक का नाम प्रतीक पिता अशोक राव निवासी पिगडंबर है। उसके बच्चे का जन्मदिन था, जिसके लिए वह अपनी नानी को लेकर आया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद नानी को छोडऩे के लिए दुर्गा नगर जा रहा था। रेती मंडी के पास एक इमारत बन रही है, जहां गड्ढे खुदे हुए हैं और सड़क को डायवर्ट किया गया है। प्रतीक वहीं से निकल रहा था तभी अचानक एक पेड़ उस पर आ गिरा। हादसे में प्रतीक की वहीं मौत हो गई ,जबकि उसकी नानी मनोरमा खांडेकर गंभीर रूप से घायल हुई है।

प्रेम विवाह करने वाली युवती ने जहर खया

इंदौर। खुड़ैल इलाके में एक युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। उसने कुछ समय पहले दूसरे धर्म के युवक के साथ शादी की थी। खुड़ैल पुलिस के अनुसार मृतिका का नाम मीना पति शाहिद निवासी कंपेल थाना खुड़ैल है। मीना और शाहिद दोनों ही मजदूरी करते थे। उस समय पहले उन्होंने घर से भाग कर शादी की थी और कंपेल में रह रहे थे।

Related Articles