Advertisement

भजन-कीर्तन में जाने से पहले चेहरे पर लगा लें ये लेप

आज हम आपको इस लेख में एक ऐसा नुस्खा बताने वाले हैं, जिसे चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा से सारी गंदगी और दाग-धब्बे तो साफ होंगे ही, साथ ही दिनभर की सारी थकान भी मिट जाएगी। ये नुस्खा आपके चेहरे पर ऐसा निखार देगा कि कीर्तन में आई सभी महिलाएं आपकी खूबसूरती का राज पुछने लगेगी। तो फिर बिना देर, आइए जानते हैं फेस पर ग्लो लाने वाले इस लेप को बनाने का तरीका।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

चेहरे की सफाई जरूरी है?
दिनभर घर के कामों के चलते और धूल, प्रदूषण, पसीने के कारण हमारा चेहरे पर गंदगी जमा हो जाती है और चेहरा फीका दिखने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप हमारे बताए इन नुस्खे को जरूर अपनाएं जो चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी को तो साफ करेगा ही, साथ ही ऐसा ग्लो देगा कि हर कोई आपकी खूबसूरत से चेहरे पर आए निखार का राज ही पूछता रह जाएगा।

चेहरे पर निखार लाने वाले लेप बनाने के लिए क्या चाहिए?
चेहरे पर निखार लाने के लिए हम आपको एक ऐसा लेप बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जिसे लगाते ही आपके चेहरे पर ग्लो आ जाएगा। लेकिन इसे बनाने के लिए आपको इन सामग्रियों की जरूरत होगी-

Advertisement

बेसन- 2 चम्मच,

चावल का आटा- 1 चम्मच

Advertisement

हल्दी- 1/2 चम्मच

एलोवेरा – 1 चम्मच

कच्चा दूध- 1/2 कटोरी

ऐसे तैयार करें

सेबसे पहले आप एक बाउल लें औ उसमें ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स करके लेप तैयार कर लें।

अब आप इस लेप को अपने चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं और 20 मिनट कर सूखने के लिए छोड़ दें।

समय पूरा होने के बाद 5 मिनट तक चेहरे पर लगे लेप को हल्के हाथों से रगडक़र निकालें और फिर पानी से फेस वॉश कर लें।

आप खुद देखेंगे कि चेहरे पर चमकदार निखार आ गया है।

आप इस नुस्खे का इस्तेमाल हर दूसरे दिन कर सकती हैं।

बेसन का लेप लगाने के फायदे
बेसन का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि हमारी दादी और नानी के जमाने से होता चला आ रहा है। आपकी मां भी कहती होंगी कि बेसन का लेप लगाया करो चेहरा साफ हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बेसन त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है।

Related Articles

Write a review