Advertisement

मध्यप्रदेश के 5 नगर निगमों के चुनाव परिणाम

मध्यप्रदेश में 5 नगर निगम की तस्वीर साफ हो चुकी है। यहां दूसरे चरण में चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने मुरैना और रीवा में बीजेपी से 1-1 सीट छीन ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

बीजेपी के खाते में रतलाम और देवास की 1-1 सीट ही आई है। पिछले चुनाव में ये पांचों मेयर सीट बीजेपी को मिली थी।16 नगर निगमों में से 9 पर भाजपा, 5पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी ने भी एक-एक नगर निगम में महापौर बनने में कामयाबी पाई।

बीजेपी मालवा छोड़ विंध्य और चंबल में सीट नहीं बचा सकी। हालांकि, पांचों निगमों में बोर्ड बीजेपी का ही बनना तय है।रीवा में 24 साल बाद कांग्रेस का महापौर बना है। अजय मिश्रा बाबा रीवा महापौर चुनाव जीत गए हैं।कटनी में भाजपा की बागी प्रत्याशी प्रीति सूरी को 45 हजार 648 वोट मिले, जबकि भाजपा की ज्योति दीक्षित को 40 हजार 361 वोट। इस तरह प्रीति सूरी ने 5,300 वोट से जीत हासिल की।

Advertisement

कांग्रेस की श्रेया खंडेलवाल 22 हजार वोटों के साथ तीसरे और आप की शशिप्रभा तिवारी 2,600 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहीं।वहीं, कटनी में भाजपा की बागी प्रत्याशी ने जीत हासिल की।

देवास नगर निगम के महापौद पद की भाजपा प्रत्याशी गीता अग्रवाल ने कांग्रेस की विनोदनी व्यास के खिलाफ निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। उन्हें अब तक 64 हजार 50 वोट मिले हैं। वहीं, व्यास को 29 हजार 47 वोट मिले हैं। इस तरह बढ़त 35 हजार वोट की हो गई है। देवास में एक लाख 13 हजार 479 वोट की गिनती हुई है।

Advertisement

Related Articles