मध्यप्रदेश: स्कूलों में दशहरा-दीपावली की छुट्टियां घोषित

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा दशहरा और दीपावली का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Advertisement
इस बार दशहरा पर 4 दिन तथा दीपावली पर 6 दिन का अवकाश रहेगा।3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक दशहरा पर 4 दिन व दीपावली पर 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक 6 दिन का अवकाश रहेगा। यह अवकाश छात्रों और शिक्षकों के लिए रहेगा।
Advertisement
इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को जारी कर दिए।इस वर्ष दीपावली 24 अक्टूबर तथा दशहरा 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
परंतु स्कूलों का अवकाश 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तथा 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक रहेगा। यह अवकाश छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए होगा।
Advertisement










