Advertisement

मध्य प्रदेश :जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल हुई समाप्त

 मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चल रही जूनियर डाक्टरों एसोसिएशन(जूडा) की हड़ताल खत्म हो गई है। सोमवार सुबह जूनियर डाक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात की और इस पर लिखित आदेश जारी करने को कहा। सरकार और जूनियर डाक्टरों में सहमति बनने के बाद हड़ताल खत्म हो गई। इसके बाद जूडा के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की ओर से लिखित आदेश आते ही वे काम पर वापस लौट आएंगे। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जूनियर डाक्टरों के स्टायपंड में 17 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। आज उन्होंने हमारे अनुरोध पर हड़ताल समाप्त कर दी है.

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें