मध्य प्रदेश में कांग्रेस की चुनाव समिति का ऐलान

- कांतिलाल भूरिया को बनाया गया प्रचार समिति का अध्यक्ष
- कमलनाथ बने चुनाव समिति के अध्यक्ष
- MP की 29 लोकसभा सीटों पर ये रहेंगे ऑब्जर्वर
भोपाल : कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रचार और चुनाव समिति का गठन किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कांग्रेस प्रचार समिति
प्रचार समिति का अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया (Kantilal Bhuriya) को बनाया गया है।
समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल और विवेक तन्खा को भी शामिल किया गया है।
कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति का किया गठन
कांंग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमलनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव समिति का भी गठन किया है।
इस समिति में गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नकुल नाथ, सज्जन सिंह वर्मा, विजय लक्ष्मी साधौ, तरूण भनोट और ओमकार सिंह मरकाम भी शामिल हैं।
दरअसल, इस साल के अंत में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कांग्रेस एमपी में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने की पूरी कोशिश में जुटी है. इसी क्रम में कांग्रेस ने हाल ही में 5 राज्यों के पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे.
32 सदस्य की कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष आदिवासी नेता और विधायक कांतिलाल भूरिया को बनाया है। प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष कमलनाथ को बनाया गया है।कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऑब्जर्वर भी नियुक्त कर दिए हैं।
एमपी की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ये रहेंगे कांग्रेस ऑब्जर्वर
कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला को मध्य प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सीनियर पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.सुरजेवाला कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं. मध्य प्रदेश में उनके साथ चंद्रकांत हंडोरे को मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाया गया है, जो विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी का काम देखेंगे.












