Popup Image
Advertisement

महाकाल मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

वर्षा के पानी का लेवल चेक करने के लिए सेंसर लगाने के निर्देश

Advertisement

शिखर दर्शन के लिए बनाए गए परिसर का अवलोकन किया

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने गुरुवार को सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर द्वारा श्री महाकाल महालोक के द्वितीय फेस के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा निर्धारित समयसीमा में कामों को पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

कलेक्टर ने महाराजवाड़ा से मंदिर तक जोड़े जाने वाली टनल में चल रहे हैं निर्माण कार्य और भगवान महाकालेश्वर के शिखर दर्शन के लिए बनाए गए परिसर का अवलोकन किया गया। परिसर में टनल के लिए बनाए गए डक्ट के आसपास रेलिंग लगाई जाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर कहा कि श्री महाकालेश्वर मंदिर का आगामी 10 सालों का एकीकृत प्लान बनाया जाए। उन्होंने पानी की निकासी के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंदिर का जो भी निर्माण कार्य है जिनके लिए जो कार्य योजना बनाई गई है उसे शासकीय अभिलेख में भी विधिवत दर्ज किया जाए। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए बारिश का पानी जब तेज होने लगे तो चेंबर के पास कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए ताकि वे सही समय पर पानी की निकासी करवा सके ताकि मंदिर के गर्भ गृह और आंतरिक परिसर में पानी ना आ सके।

Advertisement

कलेक्टर ने कहा वर्षा का पानी अंदर आने से रोकने के लिए कुछ स्थानों पर सेंसर लगवाए जाएं जो पानी का स्तर बढऩे पर सक्रिय हो जाएं। इस दौरान प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति मृणाल मीना, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक एवं अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें