Advertisement

महाकाल लोक उत्सव: गणेश वंदना के साथ दी नारी शक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां

उज्जैन। शास्त्रीनगर मैदान पर आयोजित महाकाल लोक परम शिव आराधना में रविवार को शिव गणेश की स्तुति हुई। परमशिव के आराधन महाकाल लोक उत्सव में इंडिया गॉट टेलेंट के चर्चित कलाकार वारियर स्क्वाड दिल्ली ने जहां भगवान शिव, रामायण हनुमानजी पर प्रस्तुतियां दी वहीं बॉम्बे फायर ट्रूप, गुरुग्राम की बालिकाओं द्वारा गणेश वंदना के साथ नारी शक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दी गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

शिव-गणेश की एक्रोबिक फार्म की यह प्रस्तुति दर्शकों द्वारा सराही गई। महाकाल गाथा महानाट्य में बाबा महाकाल की भस्मारती के साथ भक्तों को शाही सवारी के स्वरूप का भी दर्शन हुआ। यहां शिप्रा अवंतिका नगरी उज्जैन में कैसे प्रवाहमान हुई यह भी बताया वहीं भगवान महाकाल के प्राकट्य के साथ सती प्रसंग और शिव विवाह ने भक्तों को आनंद से भर दिया। मंच पर गौ बालक की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए।

 

महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, संस्कृति विभाग के निर्देशन में आयोजित इस आयोजन में राष्ट्रीय सामान्य जनचेतना विकास समिति द्वारा मंचित महानाट्य महाकाल गाथा की प्रस्तुति हुई। गिरिजेश व्यास द्वारा लिखित नाटक का निर्देशन जगरूप सिंह चौहान ने किया। महानाट्य मंचन में शिव पार्वती विवाह के दृश्यों में दर्शकों को वा३स्तविक हाथी घोड़े भी देखने को मिले। मल्टी डिजिटल मंचों से हुई प्रस्तुति में दर्शकों को पौराणिक काल की अनुभूति हुई।

Advertisement

Related Articles