महिदपुर से उज्जैन आ रहे प्रधान आरक्षक की मौत

उज्जैन। महिदपुर से उज्जैन आ रहे प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें फ्रीगंज के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

माधवनगर पुलिस के अनुसार पांड्याखेड़ी उज्जैन निवासी गोकुलसिंह 56 वर्ष महिदपुर थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। शनिवार को वे महिदपुर से ड्यूटी कर उज्जैन आ रहे थे।

रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। परिजनों को सूचना दी गई। वे निजी अस्पताल ले गए जहां कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। संभवतया हार्टअटैक से मौत हुई होगी।

Related Articles