Advertisement

मिल मजदूरों के भुगतान की तीसरी सूची जारी हुई

उज्जैन। विनोद मिल मजदूरों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार भुगतान की तीसरी सूची 14 अक्टूबर को जारी हुई। जिसमें 4,94,07572 रुपये का भुगतान किया गया। अधिवक्ता धीरजसिंह पंवार के साथ उज्जैन मिल मजदूर संघ अध्यक्ष ओमप्रकाशसिंह भदौरिया ने परिसमापक कार्यालय द्वारा जारी की सूची से अवगत कराया। अब तक कुल 417 मजदूरों को भुगतान किया जा चुका है

Advertisement

पहली सूची में 100 मजदूरों को 2.21 करोड़ का एवं दूसरी सूची में अगले 100 मजदूरों को 2.22 करोड़ का भुगतान किया गया और 14 अक्टूबर को तीसरी सूची में 217 मजदूरों को 4.9 करोड़ का भुगतान किया गया जिसकी सूची उज्जैन मिल मजदुर संघ कार्यालय कोयला फाटक पर चस्पा की जा रही है। श्रमिकों ने मिल मजदूर संघ में मिठाई बांटकर ख़ुशी मनाई। फूलचंद मामा, किशोरसिंह, लक्ष्मीनारायण रजक, रमेश शर्मा, मोतीलाल अखंड, रामनारायण जाटवा आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें