Advertisement

मेडिकल पार्क में बनेंगे ईसीजी और आईसीयू उपकरण

सोहम इनोवेशन और मान इलेक्ट्रॉनिक्स ने किया 28 करोड़ से ज्यादा का निवेश, 200 से ज्यादा लोगों को मिलेगी नौकरी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। विक्रम उद्योगपुरी परिसर में स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में भी निवेश का सिलसिला आगे बढ़ रहा है। सोहम इनोवेशन और मान इलेक्ट्रॉनिक्स 28 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश कर ईसीजी और आईसीयू मॉनिटरिंग मशीन यूनिट शुरू करेंगे। इससे 200 से ज्यादा लोगों को नौकरी मिलेगी। मेडिकल डिवाइस पार्क में सोहम इनोवेशन लेब्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और मान इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को जमीन का आवंटन हो गया है। इन यूनिट में डायग्नोस्टिक से लेकर लाइफ सेविंग उपकरणों तक का निर्माण होगा।

कौनसी कंपनी क्या करेगी

Advertisement
  1. सोहम इनोवेशन लेब्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड- 2.5 एकड़ जमीन पर करीब 13.75 करोड़ रुपए का निवेश होगा। 150 लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी हेल्थ डायग्नोस्टिक उपकरण जैसे हियरिंग स्क्रीनर, ईसीजी, ईएफजी और अन्य डायग्नोस्टिक डिवाइस बनाएगी। आईसीयू में उपयोग होने वाले मॉनिटरिंग उपकरण भी तैयार किए जाएंगे। स्थानीय स्तर पर यह उपकरण बनने से बाजार में उपलब्धता बढ़ेगी।

2. मान इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड- करीब 1.5 एकड़ जमीन पर कंपनी करीब 15 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। करीब 50 लोगों को रोजगार मिलेगा। यूनिट रोजमर्रा के इलाज में काम आने वाले जरूरी उपकरण तैयार करेगी। इनमें ईसीजी मशीन, मल्टी पैरामीटर मॉनिटर, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, पल्स ऑक्सीमीटर और बीपी मॉनिटर जैसे उपकरण शामिल हैं। इन उपकरणों का उत्पादन उज्जैन में होने से अस्पतालों और मरीजों को सीधे फायदा मिलेगा।

मेडिकल डिवाइस पार्क बदल रहा इंडस्ट्रियल जोन में- उज्जैन का मेडिकल डिवाइस पार्क तेजी से इंडस्ट्रियल जोन में बदल रहा है। मेडिकल उपकरणों का उत्पादन शुरू होने से शहर की पहचान हेल्थ मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में बनेगी। इस वजह से हेल्थ सेक्टर का मजबूत इकोसिस्टम तैयार हो रहा है।

Advertisement

उद्योगों को मिलेगा बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर

दरअसल सीएम डॉ. मोहन यादव का विशेष फोकस हेल्थकेयर सेक्टर में आत्मनिर्भरता बढ़ाने, ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूत करने और मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने पर है। विक्रम उद्योगपुरी में 360 एकड़ में विकसित मेडिकल डिवाइस पार्क आज देश के प्रमुख चार मेडिकल डिवाइस पार्क में शामिल है। सरकार उज्जैन के मेडिकल डिवाइस पार्क को ग्लोबल हेल्थकेयर मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित कर रही है।

चिकित्सा उपकरणों का निर्माण बड़ी उपलब्धि

मेडिकल डिवाइस पार्क में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का निर्माण शुरू होना प्रदेश के हेल्थ सेक्टर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सीएम डॉ. यादव की उद्योगों को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों का परिणाम है। इन यूनिट के शुरू होने पर जरूरी उपकरण स्थानीय स्तर पर तेजी से तैयार होंगे और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। इससे स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और रोजगार और उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।
राजेश राठौड़
ईडी, एमपीआईडीसी

Related Articles

Write a review