Advertisement

मैजिक चालक ने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मारी तीन घायल

उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र में पाश्र्वनाथ कॉलोनी के गेट के पास तेज रफ्तार से जा रहे मैजिक चालक ने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी जिससे तीन लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने मैजिक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। नागझिरी पुलिस ने बताया कि फरियादी राहुल पिता नरेश सिंह चंदेल निवासी भोपाल हालमुकाम नागझिरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इसमें बताया कि वह एक्टिवा से उसकी पत्नी पूजा पति राहुल चंदेल, 20माह का बेटा प्रियांशु और 50 वर्षीय सास कलावती पति बाबूलाल पंवार जा रहे थे। पाश्र्वनाथ कॉलोनी गेट के पास तेज रफ्तार से आ रही मैजिक ने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी जिससे तीनों नीचे गिरकर घायल हो गए। फरियादी राहुल चंदेल की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review