Advertisement

रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2 का टीजर रिलीज

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हो चुका है। 1 मिनट 12 सेकेंड के इस टीजर में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने दमदार और खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

जानिए कैसा है टीजर?

टीजर की शुरुआत रणवीर सिंह के नए लुक से होती है। हाथ में बंदूक, छोटे बाल और आंखों में झलकती लड़ाई की आग उनके किरदार को और भी ज्यादा खौफनाक बना देता है। जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आते हैं।

Advertisement

टीजर देखने से लगता है कि धुरंधर 2 में हमजा की कहानी पर ध्यान दिया जाएगा। दिखाया जाएगा कि कैसे जसकीरत सिंह रंगी हमजा में बदलता है। साथ ही उसके और उसके परिवार के साथ क्या-क्या होता है।

धुरंधर 2 में नहीं होंगे अक्षय खन्ना?

Advertisement

टीजर में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन की भी झलक देखने को मिलती है। अर्जुन रामपाल का किरदार मेजर इकबाल है और वे फिल्म में मुख्य विलेन (ISI एजेंट) की भूमिका निभा रहे हैं।संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के किरदार में हैं, जबकि आर. माधवन एक बार फिर अजय सान्याल की भूमिका में नजर आएंगे।हालांकि, टीजर में अक्षय खन्ना नजर नहीं आए। पहले पार्ट में उनके किरदार की मौत हो चुकी है, इसलिए इस बार फिल्म में उन्हें केवल फ्लैशबैक सीन के जरिए दिखाया जा सकता है।

Related Articles

Write a review