रफ्तार का कहर… कार ने मां-बेटी को टक्कर मारी, 100 फीट दूर तक घसीटते ले गई

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पिंगलेश्वर मंदिर पंचक्रोशी रोड पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार के चालक ने दोपहिया वाहन पर सवार मां और बेटी को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह 100 फीट दूर तक एक्टिवा को घसीटता हुआ ले गया और घटना को अंजाम देने के बाद कार लेकर मौके से फरार भी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार का चालक नशे में धुत्त था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
यह घटना शनिवार रात करीब 12.30 बजे की है। तिरुपति गोल्ड कॉलोनी में रहने वाले नरेंद्र मेघलानी, उनकी पत्नी सुमति, बेटी महक और बेटा रात को शहर की एक होटल में आयोजित सिंधी समाज के चेटीचंड उत्सव मेले में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। चारों दो अलग-अलग दो पहिया वाहनों पर सवार थे। नक्षत्र होटल से कुछ आगे सामने से एकाएक तेज रफ्तार कार ने इन दोनों ही दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।
नरेंद्र मेघलानी जिस दोपहिया पर सवार थे, उसके पिछले हिस्से को टक्कर मारती हुई कार उनकी पत्नी सुमति मेघलानी की एक्टिवा से टकराई। इस गाड़ी पर सुमति और उनकी बेटी महक दोनों सवार थे। कार चालक की स्पीड इतनी तेज थी कि वह गाड़ी को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस हादसे में सुमति मेघलानी और उनकी 15 साल की बेटी महक दोनों को गंभीर चोट आई है। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
View this post on Instagram
Advertisement









