राखी पर दिखेगा क्लासी और स्टाइलिश लुक अपनाएं ये आउटफिट्स

By AV News

रक्षा बंधन का त्योहार भाइयों और बहनों के बीच प्यार के पवित्र बंधन का जश्न मनाने वाला एक शुभ दिन है। जब एक बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है, तो यह सुरक्षा की दोतरफा प्रतिबद्धता का प्रतीक है, और इसके बाद एक सामान्य अनुष्ठान वह होता है जहां भाई अपनी बहन को उपहार देता है।

राखी पर ज्यादातर लड़कियां ट्रेडिशनल कप‌ड़े पहनना पसंद करती हैं। वहीं, लड़के भी कुछ डिफरेंट पहनना चाहते हैं। वैसे, अक्सर मजाक में कहा जाता है कि लड़कों के पास ड्रेसेस के ज्यादा ऑप्शन्स नहीं होते हैं.

चिकनकारी कुर्ता

चिकनकारी कुर्ता इन दिनों देशभर में पसंद किया जा रहा है। महिलाओं के समान पुरुष भी अब त्योहारों और समारोहों में इसे पहन रहे हैं। आप भी इस रक्षाबंधन पर एक आकर्षक चिकनकारी कुर्ता पहनने पर विचार कर सकते हैं। यह कुर्ता कई तरह के रंगों और डिजाइन में उपलब्ध होता है और एक शाही लुक प्रदान करता है। आप इसे एक सफेद पैजामे और कोल्हापुरी चप्पल के साथ स्टाइल करें।

धोती और कुर्ता
ओल्ड इज गोल्ड, कपड़ों के मामले में भी यह बात बिल्कुल फिट बैठती है इसलिए आपको इस फेस्टिव सीजन में धोती और कुर्ता जरूर ट्राई करना चाहिए। आप चाहें, तो रेडीमेड धोती भी ले सकते हैं।

पैंट कमीज और ब्लेजर
अगर आपको कुर्ता पायजामा या जींस आदि ड्रेस पसंद नहीं है, तो फिर आप पैंट कमीज और उसके साथ ब्लेजर भी पहन सकते हैं। यह आपको एक सिंपल और एक शानदार लुक देने का काम करेगा। आप चेक कमीज, उसके साथ ब्लैक रंग की पैंट और एक ब्राउन रंग का ब्लेजर पहन सकते हैं।

कुर्ता पायजामा
रक्षाबंधन के दिन लड़के कुर्ता पायजामा पहन सकते हैं। ये ड्रेस आपके लुक को अलग बनाती है। वहीं, फेस्टिवल के मौके पर तो कुर्ता पायजामा पहनना काफी अच्छा माना जाता है। आप इसके साथ जूती कैरी कर सकते हैं।

जींस और शॉर्ट कुर्ता
इस राखी आप जींस और इसके साथ शॉर्ट कुर्ता पहन सकते हैं, जो आपको एक परफेक्ट लुक देने के लिए काफी है। आप नीले कलर की डेनिम पहन सकते हैं और उसके साथ ब्लैक या व्हाइट कलर का कुर्ता कैरी कर सकते हैं। वहीं, अगर आप ब्लैक कलर की जींस पहन रहे हैं, तो फिर इसके साथ नीले या लाल रंग का कुर्ता अच्छा लग सकता है। आप इसके साथ कोल्हापुरी चप्पल पहन सकते हैं।

Share This Article