राज्य कर्मचारी संघ ने किया कलेक्टर का सम्मान

By AV NEWS

उज्जैन। महाकाल मंदिर के विस्तार में कार्यों को गति प्रदान करने एवं श्री महाकाल लोक को समय सीमा में पूर्ण कर भव्य लोकार्पण के सफल आयोजन कर उज्जैन का नाम गौरवान्वित करने पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा कलेक्टर आशीष सिंह को सम्मानित किया।

कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोहर गिरी के नेतृत्व में कलेक्टर का सम्मान किया। साथ ही मांग की गई कि दीपावली के दूसरे दिन की छुट्टी को घोषित किया जाए। इस पर कलेक्टर ने बताया कि छुट्टी के लिए नियमों में मेरे अधिकार में होगी तो की जाएगी। सचिव दिलीप चौहान, सत्यनारायण शर्मा, अर्जुनसिंह सोलंकी, एम.आर मंसूरी, मांगीलाल पाटीदार, अशोक मालवीय, राजीवसिंह सेंगर, नवीनकुमार पांडे आदि मौजूद रहे।

Share This Article