Popup Image
Advertisement

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: ट्रस्ट के 8 सदस्यों पर शिकंजा, आज कोर्ट में पेशी

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिर ट्रस्ट से जुड़े आठ लोगों को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी बताए जा रहे रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू भी शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।

Advertisement

ट्रस्ट सदस्य की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

मामले में पहली एफआईआर ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज की गई। शिकायत में रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार इनमें से अधिकांश आरोपी मंदिर में चढ़ावे की गिनती और दान प्रबंधन से जुड़े कार्यों में भूमिका निभाते रहे हैं।

Advertisement

बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं

दर्ज एफआईआर में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा या अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का नाम शामिल नहीं किया गया है। फिलहाल जांच एजेंसियां उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

Advertisement

एसआईटी कर रही है जांच

चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। जांच टीम ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंपी, जो राम मंदिर ट्रस्ट के पदेन सदस्य भी हैं।

अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल

इसी बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार सुबह अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रामलला के दर्शन किए, इसके बाद हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। केजरीवाल ने बताया कि वह शाम 4 बजे मीडिया से बातचीत कर इस विषय सहित अन्य मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें