राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती, GATE 2026 स्कोर से मिलेगा मौका

NHAI Deputy Manager Recruitment 2026: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 60 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयन प्रक्रिया GATE 2026 स्कोर के आधार पर पूरी होगी। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। भर्ती में अलग-अलग वर्गों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं।
डिप्टी मैनेजर पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 26 सीटें तय की गई हैं। वहीं एससी वर्ग के लिए 9, एसटी वर्ग के लिए 4, ओबीसी (NCL) के लिए 16 और EWS वर्ग के लिए 5 पद निर्धारित किए गए हैं।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में B.E. या B.Tech डिग्री होना जरूरी है। भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह GATE 2026 स्कोर पर आधारित रहेगी। सबसे पहले उम्मीदवारों के सिविल इंजीनियरिंग के वैध GATE स्कोर को देखा जाएगा। आवेदन संख्या अधिक होने पर मेरिट भी GATE स्कोर के आधार पर तैयार की जाएगी।
इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी।



