Popup Image
Advertisement

रेलवे में 6565 नौकरियां, NALCO और DPCC में भी निकली बंपर भर्ती

नौकरी की तलाश में बैठे युवाओं के लिए रेलवे ने एक शानदार मौका पेश किया है। रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी ने टेक्नीशियन के 6565 पदों पर देशभर में भर्ती का ऐलान किया है जिसमें टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-3 दोनों शामिल हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती में हिस्सा लेना चाहते हैं वे 30 जून से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और 29 जुलाई तक फॉर्म जमा करने का समय रहेगा।

Advertisement

चुने गए उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे के ढांचे को मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इन्हें स्टेशनों, यार्डों और रेल पटरियों पर तैनात किया जाएगा जहां ये सिग्नल ठीक करने, बोगियों की जांच और ब्रेक-गियर दुरुस्त रखने का काम करेंगे ताकि ट्रेनें सुरक्षित और समय पर चलती रहें।

उम्र की बात करें तो कम से कम 18 साल होना जरूरी है। ग्रेड-3 के लिए ज्यादा से ज्यादा 30 साल और ग्रेड-1 सिग्नल के लिए 33 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पढ़ाई की योग्यता की बात करें तो ग्रेड-1 सिग्नल के लिए बीई, बीटेक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीएससी की डिग्री चाहिए। ग्रेड-3 के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई के साथ 10वीं पास या फिर भौतिकी, रसायन और गणित के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी वर्ग को 500 रुपये देने होंगे जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए यह राशि 250 रुपये रखी गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें