Advertisement

रेल यात्रियों के लिए राहत, समर वेकेशन के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रेलवे ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष किराये पर संचालित की जा रही 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों को पुन: विस्तारित किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, इन ट्रेनों के विस्तार से राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इन ट्रेनों के फेरों में हुआ विस्तार: 1. बांद्रा टर्मिनस -अजमेर साप्ताहिक स्पेशल- ट्रेन 09622 (बांद्रा टर्मिनस-अजमेर) के फेरों को अब 27 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वापसी में ट्रेन 09621 (अजमेर-बांद्रा टर्मिनस) अब 26 अप्रैल तक संचालित होगी।

2. अजमेर: दौंड साप्ताहिक- पुणे की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण ट्रेन 09625 (अजमेर-दौंड) अब 23 अप्रैल और ट्रेन 09626 (दौंड-अजमेर) को 24 अप्रैल तक विस्तारित किया गया है।

Advertisement

3. हिसार: खड़की साप्ताहिक – ट्रेन 04725 (हिसार-खड़की) के फेरे 26 अप्रैल तक तथा ट्रेन 04726 (खड़की – हिसार) अब 27 अप्रैल तक पटरी पर दौड़ेगी।

Advertisement

Related Articles

Write a review