वाहन रैली 9 अक्टूबर को

उज्जैन। श्री टेकचंद युवा संघ द्वारा श्री गुरु टेकचंद महाराज के 211 वां समाधि महोत्सव के अवसर पर 9 अक्टूबर रविवार (शरद पूर्णिमा) पर प्रात: 9 बजे श्री टेकचंद धर्मशाला, ब्राह्मणगली से शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुरुधाम कड़छा तक वाहन रैली का आयोजन रखा गया है। यह जानकारी श्याम राठौर द्वारा दी गई।

Advertisement
Advertisement









